top of page

हम जागे तो जाग उठा है सारा हिन्दुस्तान | एक कविता बिहार से

  • PatnaBeats
  • Dec 1, 2023
  • 2 min read

आलम खुर्शीद साहब, आरा से सम्बन्ध रखते हैं और उर्दू के बड़े शायरों में देश-विदेश में जाने जाये जाते हैं| शानदार गज़ल तो लिखते ही हैं, इनकी कई किताबें भी आ चुकी हैं| लेकिन इससे इतर यह कविता उन्होंने खास तौर से भेंट की है पटनाबीट्स को| जैसा कि आप जानते हैं इस पूरे महीने हमने मनाया देश की आजादी का जश्न- “अगस्त का महीना आज़ादी का महीना”|

पटनाबीट्स पर ‘एक कविता बिहार से की इस कड़ी में देश की शान में बिहार और बिहारियों के स्थान को सुनिश्चित करती यह कविता आज आपके सामने प्रस्तुत है| खुर्शीद साहब की अन्य गज़लों का लुत्फ़ उठाना हो तो हमारी पेशकश ‘एक आवाज़ में आवाज़ मिलाते हुए लोग’ पर भी पढ़ सकते हैं|


बिहार गीत

हम हैं बिहारी, सारे जग में हम भारत की शान,

मेहनत अपना दीन धरम है, मेहनत है ईमान||


सीधी-सादी बोली अपनी, सीधे-सादे लोग,

लालच, झूठ और मक्कारी के हमको नहीं हैं रोग|

अपने अंदर जिन्दा रक्खा है हमने इंसान,

हम हैं बिहारी, सारे जग में हम भारत की शान,

मेहनत अपना दीन धरम है, मेहनत है ईमान||


विक्रमशिला, बोधगया, नालंदा हैं इतिहास,

जीरो, दशमलव जैसे तोहफे अपनी हैं मीरास|

सदियों से हम बाँट रहे हैं दुनिया को हर ज्ञान,

हम हैं बिहारी, सारे जग में हम भारत की शान,

मेहनत अपना दीन धरम है, मेहनत है ईमान||


सूफी-संतों ने मिल-जुल के रहना हमें सिखाया,

प्यार-मुहब्बत, सत्य अहिंसा अपना है सरमाया|

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब का यहाँ सम्मान,

हम हैं बिहारी, सारे जग में हम भारत की शान,

मेहनत अपना दीन धरम है, मेहनत है ईमान||


हर मुश्किल में देश की खातिर हमने दी कुर्बानी,

नहीं चली है, नहीं चलेगी यहाँ कोई मनमानी|

हम जागे तो जाग उठा है सारा हिन्दुस्तान,

हम हैं बिहारी, सारे जग में हम भारत की शान,

मेहनत अपना दीन धरम है, मेहनत है ईमान||


आओ! हम सब मिल के बनायें ऐसा एक बिहार,

जे.पी., मज़हर, कर्पूरी के सपने हों साकार|

अपनी तरक्की देख के सारी दुनिया हो हैरान,

हम हैं बिहारी, सारे जग में हम भारत की शान,

मेहनत अपना दीन धरम है, मेहनत है ईमान||

Comments


patna_beats_white.png

Quick Links

Newsletter

Patna Beats is an online media company headquartered at Patna.

At Patna Beats, we encourage people to take steps in eliminating stereotype and publish stories on those, who work towards the greater good.

Subscribe to get exclusive updates

Thanks for subscribing!

Address

Patna Beats,
Work Studio Co-Working A/3, P.C Colony Rd,
P.C Colony, Kankarbagh,
Patna - 800020, Bihar

 +91 8294 702 702

📧 connect@patnabeats.com

© 2023  by PatnaBeats

Designed & Developed by DMACHS Technologies

bottom of page